अयोध्या : मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए खड़भड़िया सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि कर लोड स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी दिया। कुरावन और अमरगंज में प्रस्तावित बिजली सबस्टेशनों के निर्माण को जल्द शुरू करने की मांग की।
विधायक ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 22 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी मांगी। जिनमें धरमगंज बाजार से दूधाधारी का पुरवा, रामपुर गौहनिया से चिरौली संपर्क मार्ग, सेवरा मोड़ से पूरे प्रसाद, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज से भरत के पुरवा बलारमऊ और प्रधानमंत्री सड़क योजना से पूरे भदरई का पुरवा तक की सड़कें शामिल हैं। पूर्वांचल विकास निधि से 6 सड़कों का निर्माण किया जाना है।
जिसका स्टीमेट बना कर प्रस्तुत किया जा चुका है, लेकिन बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस सम्बंध में भी सीएम योगी से चर्चा की और जल्द बजट मंजूरी की मांग की। विधायक चंद्रभानु ने कहा कि जो प्रस्ताव रखे गए हैं, वे क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े हुए हैं। बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार का आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति करवा कर शुरू किया जाएगा। जिससे जनता को सुविधा और राहत दोनों मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल