रामपुर/ टांडा/ मिलक, थाना मिलक रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान विपिन पुत्र अतवीर सिंह तथा प्रिंयाशु पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम भौनकपुर थाना मिलक जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट की मिली। इनको मिलक बाईपास से भैसोडी शरीफ को जाने वाले सड़क पर स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया गया है। दूसरी ओर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त जिला बदर, एक के विरुद्ध थाना हाजिर की कार्यवाही की गई है।
रामपुर, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर से उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत 2 अभियुक्तों के विरुद्ध जिला बदर और 1 अभियुक्त पर थाना हाजिर की कार्यवाही की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान ने बताया कि गुण्डा एक्ट के अंतर्गत थाना टांडा के खेड़ा झुरकझुण्डी निवासी मोहम्मद रफी पुत्र शराफत और गुफरान पुत्र अहमद के विरुद्ध 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई है।
जिला बदर की अवधि में ये दोनों अभियुक्त बिना किसी सक्षम आदेश के जिले की सीमाओं के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त थाना टांडा के टण्डौली कस्बा निवासी नदीम पुत्र जमील को तीन माह के लिए थाना हाजिर किया गया है, जिसके अंतर्गत अभियुक्त प्रत्येक माह की 15 तारीख व माह की अंतिम तारीख को थाने में उपस्थित रहकर अपने ठीक व्यवहार और क्रियाकलापों का सबूत देंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह