झांसीः झांसी बेसिक शिक्षा विभाग झांसी में कम छात्र नामांकन वाले विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया का यहां के शिक्षक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शिक्षक संघ का कहना है कि जब विद्यालय कम होंगे तो शिक्षकों के पद भी कम हो जाएंगे या समाप्त कर दिए जाएंगे। मंडलीय शिक्षक संघ बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों को युग्मन नीति के तहत विलय किए जाने का विरोध कर रहा है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक रवि शर्मा को दिया।
उन्होंने विधायक को बताया कि जब विद्यालयों की संख्या कम होगी तो शिक्षकों के पद भी स्वतः कम हो जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से यह जानकारी भी साझा की कि भविष्य में शिक्षकों की भर्ती न होने से युवाओं का भविष्य भी खतरे में है। संघ का कहना है कि अधिकारी गांव के लोगों से जबरन हस्ताक्षर कराकर विद्यालयों को विलय करने का प्रयास कर रहे हैं। वैसे भी अधिकांश विद्यालय काफी दूरी पर हैं, जिससे छोटे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विधायक रवि शर्मा ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। विधायक से मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र त्रिपाठी, उमेश बघेल, मोहित मिश्रा आदि शामिल रहे। शिक्षक संगठनों के विरोध के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने 14 विद्यालयों को मर्ज करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, यह प्रस्ताव खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में झांसी नगर के अलावा मऊरानीपुर बबीना आदि ब्लॉकों के कई विद्यालय शामिल किए गए हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल सागर का कहना है कि अभिभावकों की सहमति के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह