अयोध्याः अयोध्या जनपद (एस-4) की संयुक्त संघर्ष संचलन समिति ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं, परिषदीय विद्यालयों के विलय, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, विभागों के निरंतर निजीकरण, संविदा कर्मियों के स्थायीकरण, शिक्षामित्र दिवस पर अनुदेशकों को वेतन आदि को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।
(एस-4) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष कृपाशंकर चौधरी, जिला संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी दयाशंकर भारती, जग प्रसाद वर्मा, विनय गौतम, अशोक जायसवाल, श्याम जी वर्मा, डॉक्टर विवेक चौधरी, राजेश यादव, गोरखनाथ वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष (एस-4) पंकज कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में हो रहे परिषदीय विद्यालयों के विलय, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, निरंतर निजीकरण, शिक्षामित्रों, रसोइयों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।
सरकार से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया गया। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एस-4 प्रदेश की राजधानी में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिला अध्यक्ष एस-4 कृपाशंकर चौधरी ने कहा कि सरकार पुरानी अतिथि पेंशन बहाल करे। जिला संयोजक एस-4 अवधेश वर्मा ने स्कूलों के विलय का पुरजोर विरोध किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई