मीरजापुरः शहर के भरुहना स्थित के एक रेस्टोरेंट के सभागार में शिक्षक-शिक्षामित्र उत्थान समिति मीरजापुर शाखा की बैठक शुक्रवार 18 अप्रैल को जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्वक जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपे जाने को लेकर रणनीति बनाना रहा। बैठक में भारी संख्या में उपस्थित शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि टेट पास शिक्षामित्रों को एक मंच पर आकर संगठित होने के लिए मैं सभी से विनम्रता पूर्वक आग्रह कर रहा हूं। अगर हम संख्या बल में मजबूत नहीं होंगे तो अपने अधिकारों की लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने आगामी 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को ज्ञापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया। संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लॉक, नगरपालिका स्तर पर पदाधिकारी बना कर विस्तार किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रोहतेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला संगठन मंत्री बृजेश कमल पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता संजय उपाध्याय सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष नगर पालिका विजय लक्ष्मी, सिटी ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला सिंह, कोन ब्लॉक अध्यक्ष साधना सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष छानवे चिंतामणि यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर संदीप मिश्रा, ब्लॉक महामंत्री जमालपुर अमरेंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मड़िहान अश्विनी कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज राघवेंद्र शरण त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष हलिया संजय सिंह सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षामित्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 27 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक संख्या में ने शिक्षामित्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई