Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्योहार भाई दूज गुरुवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में भाई दूज के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जेल प्रशासन ने NGO के साथ मिलकर बहनों के लिए भाइयों से मिलने की तैयारी की है। यहां बहनों ने सलाखों के पीछे सजा काट रहे भाईयों को तिलक किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं, तो भाई भी आंसू रोक नहीं पाए।
दरअसल मेरठ जिला जेल में भाई दूज के लिए कई इंतजाम किए गए थे। जेल प्रशासन ने कैदियों के परिवार वालों के लिए कुर्सियां, टेबल और खाने-पीने का इंतज़ाम किया। जेल प्रशासन का दावा है कि आज 4,000 से 5,000 बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाने आ सकती हैं। CCTV की निगरानी में बहनों को उनके भाइयों से मिलाया जा रहा है। कुछ बहनें अपने भाइयों को देखकर इमोशनल हो गईं।
गौरतलब है कि हर साल यूपी के मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर बहनों और परिवार वालों के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं, ताकि त्योहार पर कैदी और अंडरट्रायल अपने परिवार वालों से मिल सकें। त्योहार पर परिवार वालों को कड़ी सुरक्षा में एक नंबर के साथ अंदर जाने दिया जाता है और उन्हें सीमित समय के लिए बातचीत करने की इजाजत दी जाती है। सुरक्षा कारणों से, जेल में भीड़ जमा न हो, इसका भी खास ध्यान रखा जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह