लखनऊः महापौर सुषमा खर्कवाल ने करीब एक साल पहले कहा था कि शहर के लेबर अड्डों को छायादार बनाया जाएगा। उनके निर्देशों पर अब अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त फील्ड पर उतरे हैं। विकास कार्यां की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत स्कूटर इंडिया चौराहा, आलमबाग चौराहा, राजाजी पुरम, नक्खास में स्थित लेबर अड्डों के स्थल चयन किया जाना है। अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, जोनल अधिकारी नंदकिशोर, शिल्पा कुमारी भी अपर नगर आयुक्त के साथ थीं।
जिस कवायद के लिए मंथन चल रही है, वह आसान है। नगर निगम के पास हर क्षेत्र में जमीन है। कुछ पुरानी बस्तियों में लेबर अड्डे बना पाना कुछ कठिन है। जैसे नक्खास में भी लेबर अड्डा बनाने की बात चल रही है, यह पुराना लखनऊ का क्षेत्र है। जगह कम होने के कारण ही यहां लगने वाली सब्जी मंडी को भी हटाया गया था। अब फूल मंडी को भी हटाने की तैयारी चल रही है। सवाल यह है कि नक्खास को स्मार्ट बाजार बनाने के लिए उच्चस्तरीय तैयारी पहले की है, तो फिर इतना समय क्यों लग रहा है? यहां का अतिक्रमण हटा पाने के बाद ही नगर निगम किसी कार्य को सफल बना सकता है।
अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल चयन के उपरांत लेबर अड्डों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी तरह से कुछ स्थानों पर शौचालय की मांग होने पर पूर्व नगर आयुक्त का जवाब होता था कि लोग जगह सुझाएं, शौचालय तो बनवा दिए जाएंगे। यानी जोन के अधिकारियों को उनके क्षेत्र की सरकारी जमीन का पता नहीं है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लेबर अड्डों की स्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मजेदार बात यह है कि नगर आयुक्त गौरव सुधार के लिए कह रहे हैं जबकि लेबर अड्डे अभी तक उदाहरण में ही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह