लखनऊः महापौर सुषमा खर्कवाल के स्पष्ट निर्देश व नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों व ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाना था। जोन-4 में कठौता से चिनहट तक चले विशेष अभियान में जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में जोन-4 क्षेत्र में कठौता चौराहा, पुलिस चौकी, उदय मार्केट से चिनहट तिराहे तक दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
जोन-5 में वीआईपी रोड से बंगला बाजार तक चली कार्रवाई में जोन-5 क्षेत्र में जोनल अधिकारी नन्दकिशोर के नेतृत्व में अवध चौराहा से बंगला बाजार चौराहा तक कार्रवाई की गई। इस दौरान 03 काउंटर, 05 ठेले हटाए गए और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। इस अभियान में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी व पुलिस बल की अहम भूमिका रही। जोन-6 में अकबरी गेट से कालीचरन कॉलेज तक हटाया अतिक्रमण में जोनल अधिकारी मनोज यादव की अगुवाई में अकबरी गेट से चरक चौराहा व कालीचरन कॉलेज तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 15 ठेले, 13 अस्थाई दुकानें, 50 पोस्टर-बैनर व अन्य सामग्री जब्त की गई।
थानाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया। जोन-7 में कमता व एचएएल क्षेत्र रहा फोकस में जोन-7 में कर अधीक्षक राम अचल एवं ईटीएफ टीम की मौजूदगी में फैजाबाद रोड स्थित कमता चौराहा, आजाद मार्केट व सेक्टर-11 राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुल 10 ठेले, 6 ठेलियां, 5 गुमटी, 4 काउंटर, 2 सिलेंडर व अन्य सामग्री जब्त की गई। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि नागरिकों को सुगम यातायात व सुरक्षित सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं भी अतिक्रमण से बचें और शहरी अनुशासन में सहयोग करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल