Mauritius PM Ayodhya Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम (Dr. Navin Chandra Ram Gulam) शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला दरबार में हाजिरी लगाई और पत्नी के साथ रामलला की आरती की और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेता मौजूद रहे। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. राम गुलाम अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने वाले दूसरे विदेशी पीएम बन गए हैं। हाल ही में, भूटान के पीएम दासो शेरिंग तोबगे अपने परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। रामलला के दर्शन करने वाले डॉ. राम गुलाम भूटान के पहले प्रधानमंत्री हैं।
इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम पत्नी के साथ काशी से अयोध्या पहुंचे। जहां महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर सीएम योगी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका स्वागत पारंपरिक रेड कार्पेट शैली में किया। इस दौरान उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु और अंगद टीले पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। प्रधानमंत्री नवीन चंद्रा लगभग 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे। इसके बाद वे हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। अयोध्या हवाई अड्डे पर सीएम योगी ने उन्हें विदाई दी। इसके बाद सीएम योगी अयोध्या धाम लौट आए, जहां वे हरि गोपाल धाम में जगद्गुरु राम दिनेश आचार्य द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बता दें कि अयोध्या पहुंचे मरीशस के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए हवाई अड्डे से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष व्यवस्था की गई थी और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। बाबा को देखकर वह काफी खुश नजर आए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव