Mathura Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण आठ बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर 127 मील के पत्थर के पास आठ बसें और तीन 3 आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बसों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर दिया गया है। जबकि सभी घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।
एक चश्मदीद के मुताबिक 8 बसें और 3 छोटी कारें आपस में टकरा गईं। बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थीं। वह खुद सो रहा था जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। यात्रियों की चीख-पुकार चारों तरफ गूंजने लगी। जिसकी वजह से कई यात्री गाड़ियों के अंदर फंस गए। जबकि कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, अंदर फंसे यात्रियों की जलकर मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन घना कोहरा इसे मुख्य वजह माना जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जानमाल का नुकसान बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने भगवान राम से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव