Mathura: मथुरा रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टीन शेड में मंगलवार को एक युवक और युवती ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। उनके मुंह से झाग निकलता दिखा तो आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक याद राम सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास माल गोदाम है। यहां टीन शेड के नीचे प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों दर्द से तड़पने लगे। युवक और युवती की गंभीर हालत देख कुछ लोगों ने 112 पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने तड़प रहे युवक और युवती का नाम पूछा। लड़के ने अपना नाम महेंद्र और युवती ने अपना नाम निशा निवासी छतरपुर बताया।
एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ जिला अस्पताल पहुंच गई। जीआरपी ने हाईवे पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में हुई है। हाईवे पुलिस ने यह कहते हुए कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में दोनों शव करीब एक घंटे तक अस्पताल के बेड पर पड़े रहे। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी यादराम ने एसपी सिटी को मामले की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर क्या कारण रहा जिसके चलते दोनों की यह हालत हुई।
रिपोर्ट- रॉकी गुप्ता, मथुरा
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल