अजब चोर की गजब कहानी...मैनेजर की नौकरी छोड़ बना चोर, ट्रेन में देता था चोरी की वारदात को अंजाम
खबर सार :-
Mathura: यूपी की मथुरा जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। आरोपी फरहान तासीर ने न सिर्फ देश की नामचीन यूनिवर्सिटीज
खबर विस्तार : -
Mathura: यूपी की मथुरा जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। आरोपी फरहान तासीर ने न सिर्फ देश की नामचीन यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की, बल्कि दिल्ली की एक कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर भी कार्यरत था। लेकिन कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया।
Mathura: पढ़ा-लिखा चोर, लेकिन अपराध में लिप्त
मथुरा जीआरपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फरहान तासीर उड़ीसा का रहने वाला है। उसने बैंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से B.tech और M.tech (मैकेनिकल) किया है, साथ ही पुणे की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से MBA भी किया है।
Mathura: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ा और डॉक्टर को बनाया शिकार
9 फरवरी को फरहान दिल्ली से आगरा जा रही ट्रेन में बिना टिकट सवार हुआ। उसने टीटी को 500 रुपये की रिश्वत देकर एसी कोच में एंट्री ली और वहीं एक डॉक्टर को अपना शिकार बना लिया। फरहान ने डॉक्टर का पर्स, एप्पल मोबाइल और एटीएम कार्ड चुरा लिया। कार्ड से पासवर्ड निकाल कर उसने 1.26 लाख रुपये भी उड़ा लिए।
GRP ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार
डॉक्टर की शिकायत पर मथुरा जीआरपी ने केस दर्ज किया और तकनीकी सर्विलांस की मदद से फरहान को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50,000 रुपये कैश बरामद हुए हैं। "फरहान तासीर की शैक्षिक पृष्ठभूमि बहुत मजबूत है, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने गलत रास्ता चुना। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
महाराष्ट्र में सूखे का आकलन करेगी केंद्रीय टीमः शिवराज सिंह चौहान
2026-09-29
-
सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की अपील
2026-09-28
-
भीलवाड़ा में मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन
2026-09-28
-
UP के 40 जिलों के 17,519 आंगनवाड़ी केंद्रों में लगेंगे आधुनिक खेल उपकरण
2026-09-28
-
तमिलनाडु में महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा लोन, नई स्कीम शुरू
2026-09-28
-
दुर्गा पूजा से पहले बदलेगा पश्चिम बंगाल का मौसम, बारिश की संभावना
2026-09-28
-
सीएम विजय को देखकर खिले चेहरे, शिशुओं को पहनाईं सोने की अंगूठियां
2026-09-28
-
तमिलनाडु में सीएम विजय आज करेंगे ‘थाई मामन गोल्ड रिंग’ योजना की शुरुआत
2026-09-28
-
nepal के पहाड़ों पर बारिश बनी up के लोगों पर आफत, घरों तक पहुंचा नदियों का पानी
2026-09-28
-
Faridabad: बोरवेल में गिरी तीन साल की नेहा, 10 घंटे के rescue के बाद भी नहीं बचाया जा सका
2026-09-28
-
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला और 8 वर्षीय बेटी की मौत
2026-09-27
-
झांसी में 25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप
2026-09-27
-
यूपी में अगले 24 घंटों में बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-09-27
-
UP में खुली मिठाइयों पर ‘यूज-बाय डेट’ जरूरी, 15 अक्टूबर से नियम लागू
2026-09-27
-
सिंहस्थ के लिए हटाया जा रहा मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुश्तैनी घर
2026-09-27