Vaishno Devi : नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल के ज़रिए जानकारी दी है ।
श्राइन बोर्ड ने भवन और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए बोर्ड ने लिखा, "जय माता दी। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।"
दरअसल 12 सितंबर को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए 14 सितंबर से वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी। श्राइन बोर्ड ने लिखा था, "जय माता दी। वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। विवरण/बुकिंग के लिए कृपया "Maavaishnodevi.org" पर जाएं।
बता दें कि 26 अगस्त को जम्मू संभाग में बेहद खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन में 35 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके चलते माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली कराने का आदेश जारी किया था।
भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने यात्रा का प्रबंधन करने वाले SMVDSB के अधिकारियों को दोषी ठहराया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी को फिर से खोल दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह