श्रीगंगानगर: शहीद दिवस के पावन अवसर पर रोटरैक्ट क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स द्वारा बालाजी धाम परिसर में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से खीर सेवा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों तथा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा भाव से खीर वितरित की। वहीं बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और क्लब की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव रोटरैक्ट रविश जैन ने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरैक्ट लविश गोयल एवं रोटरैक्ट मनीष सिंगल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि रोटरैक्ट क्लब का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन की पहचान है” और इसी भावना के साथ क्लब समय-समय पर सामाजिक व मानवीय सेवा के कार्य करता रहता है। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष रोटरैक्ट पाराग गोयल, संयुक्त सचिव रोटरैक्ट आकाश सिंगल, रोटरैक्ट उमेश सिंगल, रोटरैक्ट सीए आशीष गोयल, रोटरैक्ट करनदीप सिंह, रोटरैक्ट हिमांशु बंसल, रोटरैक्ट सीए सुमित अग्रवाल, रोटरैक्ट दीपक अरोड़ा, रोटरैक्ट शुभम गोयल एवं समाजसेवी सुमित सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि समाजसेवा और राष्ट्रसेवा का यह क्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल