Martyr Rambabu Singh: पाकिस्तान के ड्रोन हमले में शहीद हुए बिहार (Bihar) के लाल रामबाबू का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा। शहीद बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एयरपोर्ट पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।
शहीद जवान राम बाबू सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे देश के साथ चाहे कोई भी परिस्थिति हो, बिहार का बेटा, बिहार का युवा हर परिस्थिति में खड़ा रहता है। हम उन्हें सलाम करते हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आगे मांग की है कि सभी सैन्य बलों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। चाहे वे नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए हों या फिर सीमा पर डटे हुए शहीद हुए हों।
बता दें कि शहीद जवान राम बाबू सिंह सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड और जीबी नगर थाने के वसीलपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम विचार सिंह के पुत्र थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके घर पहुंचेगा। जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि देंगे। बिहार सरकार ने शहीद जवान के आश्रितों को 50 लाख रुपये देने की बात कही है।
बता दें कि शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड और जीबी नगर थाने के वासिलपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम विचार सिंह के पुत्र थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर उनके घर पहुंचेगा। जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि देंगे। बिहार सरकार ने शहीद जवान के आश्रितों को 50 लाख रुपये देने की बात कही है। बताया गया कि रामबाबू वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 12 मई 2025 को उनकी शहादत की खबर आई। पिछले साल दिसंबर में उनकी शादी हुई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल