औरंगाबाद (बुलंदशहर)। औरंगाबाद के ग्राम ईलना से एक विवाहिता के कथित अपहरण के मामले में स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छह दिन बीत जाने के बाद भी महिला की बरामदगी न होने से नाराज़ लोगों ने थाने का घेराव कर धरना दिया। तनाव बढ़ता देख खानपुर व स्याना कोतवाली व आसपास के थानों से भी पुलिस बल मौके पर बुला ली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ईलना निवासी एक विवाहिता को छह दिन पहले गैर-समुदाय के एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया था। महिला की बरामदगी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन चिकारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऊंचागांव खंड संपर्क प्रमुख रवि बजरंगी और समाजसेवी दयाराम सिंह के नेतृत्व में औरंगाबाद थाने पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान, खानपुर और स्याना कोतवाली से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुँच गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को बताया कि थौना निवासी छत्रपाल सिंह की बेटी, जिसकी शादी छह महीने पहले ईलना के मोहित से हुई थी, उसे थौना के ही इस्तकार नामक व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। उन्होंने महिला की तत्काल बरामदगी की मांग की।
ग्रामीणों के बढ़ते रोष को देखते हुए स्याना कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा और खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। विवाहिता के भाई संजय ने पुलिस को उन दो व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी, जिन्होंने इस्तकार को उसकी बहन के अपहरण में मदद की थी।
औरंगाबाद थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि चार दिन के अंदर विवाहिता को ढूुढ निकाला जाएगा और आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। लंबी बातचीत और मान-मुनव्वल के बाद, ग्रामीणों ने पुलिस के आश्वासन पर भरोसा जताया और धरना-प्रदर्शन चार दिन तक के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान अमित, अंकित, छत्रपाल, सुरेंद्र, मौनू, संजय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह