सीकर : दांता रामगढ़ तहसील के बाई कस्बे के निवासी और वर्तमान में इंदौर में रहने वाले संदीप खंडेलवाल की पुत्री डॉ. शीतल खंडेलवाल को प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। जबलपुर में मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने की।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के अध्यक्ष डॉ. बीएन गंगाधर, कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल भी मौजूद थे। बाई कस्बे के निवासी और वर्तमान में गुवाहाटी में रहने वाले प्रदीप खंडेलवाल (खुंटेटा) ने बताया कि डॉ. शीतल स्कूली दिनों से ही स्कूल में टॉपर रही हैं। डॉ. शीतल इंदौर में रहकर डेंटल डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस कर रही हैं। डॉ. शीतल का परिवार बाई कस्बे से काफी जुड़ा हुआ है। वे बाई के दशहरा मेले में अपने परिवार के साथ आते हैं और तन, मन और धन से योगदान देते
डॉ. शीतल कहती हैं “इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं अपने कुलदेवता बाबा लक्ष्मीनाथ और अपने मार्गदर्शकों, शिक्षकों और सबसे बढ़कर अपने परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। उनके निरंतर सहयोग, विश्वास और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव