झांसीः बाइक सवार दो युवक रील बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्ज्यिां उड़ाते देखे गए। ट्रैफिक वाले क्षेत्र जीवन शाह से इलाइट चौराहे तक लहराते हुए तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाई। ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण गलत दिशा में बाइक लेकर रील बनाई। इतना ही नहीं रॉन्ग साइट चलने के दौरान वहां मौजूद लोगों को जमकर गालियां भी दीं।
वीडियो वायरल होने के बाद फौरन पुलिस एक्शन में आ गई। दोनों रीलबाजों को हिरासत में ले लिया गया। जिस बाइक पर उन्होंने रील बनाई थी उसे भी सीज कर दिया गया। उन पर करीब 18 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोक दिया गया है। पुलिस हिरासत में पकड़े गए युवकों की सारी हेकड़ी निकल गई। हिरासत में दोनों युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे और माफी मांगते दिखाई दिए।
झांसी में विगत दिवस एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बिना हेलमेट लगाए एक बाइक में दो युवक सवार थे जो बेहद तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे। नगर निगम स्मार्ट पार्किंग के पास पहुंचते ही अचानक से अपनी लेन बदलकर बाइक को गलत दिशा में दौड़ाने लगते हैं। गलत दिशा में गाड़ी चलाते समय भी वह दोनों अपनी बाइक की रफ्तार कम नहीं करते। इलाइट चौराहा पर ट्रेफिक समेत नवाबाद थाने की पुलिस तैनात रहती है। पुलिस की परवाह न करते हुए बाइक सवार दोनों युवक बगल में चलने वाले बाइक सवारं से गाली-गलौज करते हुए आयकर विभाग से होते हुए भाग जाते हैं।
पहली बार गलती हुई माफ कर दो : वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और रविवार को दोनों युवकों को गिरपतार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही रीलबाज युवकों की अकड़ निकल गई। उनकी भाषा भी बदल गई और कहने लगा साहब पहली बार गलती करी है मुझे माफ कर दो। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 18000 का चालान कर जुर्माना लगाया। वही बाइक को सीज किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल