लखनऊः सेतु निगम की प्रमुख परियोजनाओं में पक्का पुल (लालपुल) के समीप दोनों तरफ बंधों के बीच पूर्व निर्मित आर्च सेतु की भांति 04 लेन आर्च सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस परियोजना के प्रबंधक अमित कुमार वर्मा हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में 9289.41 लाख रूपये की लागत आ रही है।
लखनऊ में दिल्ली-बरेली-सीतापुर मार्ग पर चौक के समीप गोमती नदी पर स्थित पक्का पुल (लालपुल) का निर्माण साल 1914 में कराया गया था। पुराना पुल होने के कारण इसको वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। इससे पुराने एवं नये लखनऊ का संपर्क टूट गया। इससे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोग अन्य मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। इन परिस्थितियों के कारण शासन द्वारा पुराने लखनऊ से नये लखनऊ को जोड़ने के लिए एवं लोगों की सुविधा के लिए 04 लेन आर्च सेतु के निर्माण का निर्णय लिया गया था।
04 लेन आर्च सेतु के निर्माण से डालीगंज, पुरनिया की तरफ से मेडिकल कालेज, चौक, नक्खास आदि स्थानों पर आने-जाने के लिए सुलभ एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध हो जायेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण दिल्ली, बरेली, सीतापुर, हरदोई आने-जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों के लिए भी सुलभ यातायात उपलब्ध हो जायेगा। जिलाधिकारी ने भी बीते दिन इसका निरीक्षण किया था। परियोजना प्रबंधक ने मीडिया को बताया कि पुल के दोनों तरफ की रोटरी का निर्माण और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सेतु निगम कराएगा। इस पुल का निर्माण दो साल में पूरा करना है। वर्तमान में पांच फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान पिलर पाइलिंग की जा रही है। सेतु निगम की ओर से परियोजना प्रबंधक अमित कुमार वर्मा एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने भी उम्मीद जताई है कि समय से काम पूरा कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी–मऊरानीपुर रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 140 यात्री पकड़े गए
झांसी में 9–10 मई को PGT परीक्षा, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
Weather Update: अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जिलों में गरजेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Gujarat Board 10th Result 2026: 83.86 फीसदी छात्र पास, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह