महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक महिला ने अपने पति से फोन पर हुई बहस के बाद एक खौफनाक अपराध को अंजाम दिया। उसने अपनी मासूम बेटी को फांसी पर लटकाकर मार डाला। इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मां के इस खौफनाक कदम से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय सुभाष नगर की है, जहाँ प्रभुदयाल की बेटी खुशबू की शादी तीन साल पहले चरखारी निवासी अरविंद से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला एक महीने पहले अपनी बेटी ऋषिका के साथ मायके आई थी।
बताया जा रहा है कि खुशबू का मंगलवार को अपने पति अरविंद से फोन पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर महिला ने अपनी बेटी ऋषिका (1) को फांसी पर लटका दिया और आत्महत्या का असफल प्रयास भी किया।
आरोपी महिला की माँ उमारानी ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं और ड्यूटी पर थीं। उनके दो बेटे पवन और अमन, और बेटी खुशबू, अपनी मासूम बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दामाद और बेटी के बीच पिछले चार-पाँच दिनों से फ़ोन पर बहस चल रही थी, जिससे बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। एक माँ द्वारा नौ महीने तक अपने गर्भ में पल रहे अपने ही बच्चे की हत्या को लेकर पूरे ज़िले में चर्चाएँ चल रही हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार सदमे में है।
सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपनी मासूम बेटी को फांसी पर लटकाकर मार डाला है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार के अनुसार, आरोपी महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े