Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जिले शेगांव-खामगांव हाईवे पर हुआ। हादसे में दो यात्री बसों और बोलेरो की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो पहले एक यात्री बस को टक्कर मारी। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के फरखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और दुर्घटनास्थल को साफ कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया। पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण मान रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच चल रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जीरो प्वाइंट के पास बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा देर रात उस समय हुआ, जब कार सवार चार लोग नैनीताल घूमने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। आग की लपटों के बीच स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों लड़कियों को नहीं बचाया जा सका।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह