Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे नासिक के डिंडोरी रोड पर वाणी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसा एक कार और बाइक की टक्कर के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिर गए। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक 2 साल का बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। नासिक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 12 बजे वाणी-डिंडोरी मार्ग पर हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे हुए पाए गए।
पुलिस ने शवों को नहर से निकालकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घटना की जाँच जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले, 19 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04