Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पल्ली जंगल में पुलिस ने सी-60 कमांडो की हत्या में शामिल चार खूंखार नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया है। इस सभी पर 40 लाख रुपये के इनाम था। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सेलू मुडेला उर्फ रघु, उसकी पत्नी जैनी खराटम उर्फ अखिला, जानसी तलांडी उर्फ गंगू और मनीला गावड़े उर्फ सरिता के रूप में हुई है। इनमें मुडेला पर 20 लाख रुपये, खराटम पर 16 लाख रुपये, तलांडी और गावड़े पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस अधीक्षक निलोप्तल ने रविवार को बताया कि ताड़गांव थाना क्षेत्र के पल्ली के जंगल में चारों नक्सली संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसकी भनक लगते ही ताड़गांव थाने की टीम ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक की जांच में पता चला है कि चारों इस साल 11 फरवरी को दिरांगी-फुलनार वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सी-60 कमांडो की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे। पुलिस के मुताबिक सैलू मुडेला उर्फ रघु प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन का हिस्सा था। जैनी खराटम उर्फ अखिला भामरागढ़ एरिया कमेटी में थी, जबकि जंसी तलंदी उर्फ गंगू और मनीला गावड़े भामरागढ़ एलओएस का हिस्सा थे।
पुलिस के मुताबिक खराटम 18 मुठभेड़, आगजनी की तीन घटनाएं और चार हत्याओं समेत 29 मामलों में नामजद है। जबकि सैलू मुडेला 34 मुठभेड़, आगजनी की सात घटनाएं, 23 हत्याओं समेत 77 मामलों में शामिल था। वहीं जंसी तलंदी 12 मुठभेड़ और एक हत्या समेत कुल 14 अपराधों में शामिल रहा है। मनीला 10 अपराधों में शामिल रहा है। इनमें चार हत्याएं और पांच मुठभेड़ें शामिल हैं। गढ़चिरौली के एसपी निलोप्तल ने संकेत दिया है कि इलाके में माओवादी विरोधी अभियान और तेज किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई