Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे है। शनिवार को राज्य में 86 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 595 हो गई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि 749 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी रेट में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल 18 मौतें दर्ज की गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में जनवरी से अब तक कुल 16,226 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें से 1,362 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 640 मामले मुंबई से सामने आए हैं। शनिवार को मिले 86 नए मामलों में मुंबई से 28, पुणे से 33, ठाणे से छह, पीसीएमसी (पिंपरी-चिंचवाड़) से सात, मीरा-भायंदर से दो, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर से तीन-तीन और सतारा और कोल्हापुर से एक-एक मामला शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या समय-समय पर बढ़ रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 7 जून, 2025 तक सक्रिय संक्रमणों की संख्या 5,755 है। यह उछाल नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 से जुड़ा है, जबकि JN.1 प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। भारत में कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इन नए कोविड-19 वेरिएंट पर नज़र रखी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल