लखनऊ : यूपीपीसीएल के मध्यांचल डिस्कॉम के विभिन्न जोनों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को 30 जून के बाद मानदेय नहीं मिलेगा। सेवा प्रदाता कम्पनियों के टेंडर की अवधि पहले ही समाप्त हो गई थी। हालांकि डिस्कॉम के कई डिवीजनों में कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मियों, सुरक्षा गार्डों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नौकरी से हटाया नहीं गया था। इन सभी आउटसोर्स कर्मियों को विकेंद्रीकृत स्तर पर किए गए आउटसोर्सिंग अनुबंधों के तहत तैनाती दी गई थी। ऐसे आउटसोर्स कर्मियों को 30 जून के बाद मानदेय जारी न करने का आदेश मध्यांचल प्रबंध निदेशक ने जारी किया है।
मध्यांचल प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि सभी अनुबंधों को 30 जून तक फोरक्लोज कर दिया जाए। मध्यांचल एमडी का यह आदेश लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बरेली, रायबरेली, सीतापुर समेत सभी जोन में लागू होगा। पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि 03 जून के पहले के जारी आदेशों के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालयों को यह निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्सिंग से जुड़े कर्मियों के विकेंद्रीकृत अनुबंधों को 30 जून तक समाप्त किया जाए। एक जुलाई से ऐसे कर्मियों की सेवाओं को अमान्य मानते हुए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विकेंद्रीकृत व्यवस्था में किए गए अनुबंध बीते वर्ष के आखिर में समाप्त हो गए थे। टेंडर अनुबंध समाप्त होने के बाद जोन लेबल पर तीन-तीन महीने के लिए विस्तारित किया जा रहा था। हालांकि, अब प्रबंध निदेशक की ओर से अनुबंध की अवधि आगे बढ़ाने को लेकर स्वीकृति देने से मना कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने आदेश के अनुपालन में सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि उनके डिवीजन के अंतर्गत कार्यरत ऐसे सभी आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं निर्धारित समय में समाप्त कर दी जाएं।
मध्यांचल डिस्कॉम के डिवीजन और सब डिवीजन कार्यालयों पर काम करने वाले आउटसोर्स कर्मियों के लिए नए सेवा प्रदाता का चयन किया गया है। आउटसोर्स कर्मियों का नया टेंडर लखीमपुर के फर्म को मिला है। उक्त टेंडर मध्यांचल मुख्यालय की सेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत दिया गया है। ऐसे में जोन में काम करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड व अन्य आउटसोर्स कर्मी उक्त फर्म के ही होंगे। माना जा रहा है कि नए सेवा प्रदाता को टेंडर देने के लिए ही सर्किल स्तर पर काम कर रही फर्मों को हटाया गया है।
सबस्टेशनों पर पूर्व में कार्य करने वाले कर्मियों को ही नई एजेंसी द्वारा दोबारा नौकरी पर रखा जा रहा है। नए सेवा प्रदाता द्वारा सेवा शर्तों के कुछ बदलाव करने के बावजूद नए कर्मियों को रखने की जगह पुराने कर्मियों को ही चयनित किया जा रहा है। कुछ डिवीजनों में आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी पर रख लिया गया है। अन्य को अगले माह रखे जाने की उम्मीद है। नई फर्म ने दागी कर्मियों को रखने से पहले ही मना कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई