LUCKNOW WEATHER : पूर्वी हवाओं के असर से राजधानी लखनऊ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम के इस बदलाव की वजह से यहां के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले तीन दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 तो न्यूनतम 27.4 डिग्री था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 40 न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतर समय तेज धूप निकली रहेगी, लेकिन हल्के बादलों छाए रहने से धूप-छांव का अनुभव होगा।
इससे पहले इस सीज़न का ’सबसे गर्म दिन’ 15 मई को रहा, जब लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके बाद से पूर्वी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब सुबह-शाम ठंडी हवाओं और धूप-छांव के मिश्रित मौसम से राहत मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश और गरज-चमक के साथ ठंडी हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, दक्षिण यूपी में पछुआ हवाओं के कारण हीट वेव की स्थिति जस की तस बनी रहेगी। लखनऊ में 22 मई को बारिश की संभावना को देखते हुए कहा जा सकता है कि लखनऊवासियों को तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी और इससे गर्मी में और राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में उष्ण लहर (लू) का अलर्ट जारी किया है, लेकिन लखनऊ में फिलहाल हल्की राहत महसूस हो रही है। मई के दौरान लखनऊ का तापमान सामान्यतः 31 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, और इस बार भी इसी रेंज में बदलाव देखा जा रहा है। मानसून की एंट्री जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बनी रहेगी। इस प्रकार, लखनऊ में वर्तमान में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है, जो गर्मी को कम करने में सहायक है, लेकिन अभी भी तेज धूप और उमस बनी रहेगी। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम और बेहतर होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह