UP Weather: यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले दो दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत के प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर उन लोगों को जो यात्रा करने या बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।
लखनऊ में भी बादल जमकर बरसेंगे। राजधानी लखनऊ में अगले दो दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा, 40 से ज़्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 16 घंटों में प्रयागराज समेत 71 जिलों में अचानक तेज हवाएं चलने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आने वाले 48 घंटों में राजधानी लखनऊ, चित्रकूट, महोबा, बांदा, गाज़ीपुर, बलिया, हमीरपुर, फ़तेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आज़मगढ़, मऊ, अम्बेडकर नगर, सी, कानपुर ग्रामीण, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराईच, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बागोंदा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, श्रावस्ती में गरज के साथ बारिश होगी। इसके अलावा शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई