लखनऊ : कैबिनेट ने लखनऊ में वृंदावन योजना की पी-4 पार्किंग में सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल के लिए 380 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहले सिटी बसों का संचालन मुख्य रूप से चारबाग से होता था। चारबाग में पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके चलते सिटी बसों के संचालन का मामला अटका हुआ था। ऐसे में नगरीय परिवहन निदेशालय ने पी-4 पार्किंग में सिटी बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। नगरीय परिवहन निदेशालय ने वृंदावन योजना में पी-4 पार्किंग की जमीन उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से 150 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
यहां बसों की पार्किंग और रखरखाव का काम हो रहा है। तय योजना के मुताबिक सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल 7.06 एकड़ में बनेगा। इसमें कमर्शियल जोन भी होगा। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए पूरी जमीन किसी निजी डेवलपर को 60 साल के लिए लीज पर दी जाएगी। नए बस टर्मिनल पर एक साथ 141 ई-बसें और 52 सीएनजी बसें संचालित हो सकेंगी। भविष्य में 150 अतिरिक्त ई-बसों के लिए भी जगह छोड़ी जाएगी। इसके साथ ही 275 कारों की पार्किंग, वेटिंग रूम, वातानुकूलित वेटिंग हॉल, पूछताछ और बुकिंग काउंटर, आरक्षण, पार्सल रूम, क्लॉक रूम, कियोस्क, फूड स्टॉल, यूरिनल, शौचालय, वाटर एटीएम, चिकित्सा सहायता कक्ष, क्रेच, बैंक, एटीएम, पुलिस बूथ और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भी होंगे।
बस टर्मिनल में कामर्शियल जोन भी होगा। इस हिस्से में मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। यह बस स्टेशन पीपीपी मॉडल पर तीन साल में बनेगा, जबकि कामर्शियल स्पेस को पांच साल में पूरा करना होगा। 60 साल की लीज खत्म होने के बाद सरकार इसे अपने स्वामित्व में ले लेगी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि यह प्रोजेक्ट लखनऊ के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ऐतिहासिक फैसला है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल