लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित जय जगत पार्क में गुरुवार शाम जो कुछ हुआ, उसने न केवल यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम जनता के मन में डर और आक्रोश भी पैदा कर दिया है। मामला एक पार्क में बच्चों की खेल गतिविधियों से जुड़ा था, लेकिन इसमें जिस तरह एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी—दीवान अजीत सिंह—ने कानून को ताक पर रखकर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरे महकमे की छवि को धूमिल करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती ने पार्क की बाउंड्री पर चढ़ते एक बच्चे को टोका था। इसी बात से नाराज़ होकर ड्यूटी पर तैनात दीवान अजीत सिंह ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। जब उसके बुजुर्ग पिता ने इसका विरोध किया, तो अजीत सिंह उन पर टूट पड़ा और बेरहमी से पीटने लगा। पूरी घटना पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का गुस्सा साफ दिख रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी में मौजूद दीवान ने न केवल अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता को भी शर्मसार किया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी दीवान अजीत सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है और कृष्णा नगर थाने में दीवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। कृष्ण नगर अतिरिक्त प्रभारी से जय जगत पार्क में बच्चे को रोकने वाले दिवान अजीत सिंह के बारे पुछताछ की तो अतिरिक्त प्रभारी ने कहाँ मेरे यहाँ अजीत नाम का कोई दिवान नही है सिर्फ एक दरोगा है। इस घटना ने यूपी पुलिस की छवि पर एक बार फिर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। पहले से ही दबंगई और मनमानी के आरोपों से जूझ रही पुलिस व्यवस्था को यह मामला और कठघरे में खड़ा कर रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से अभी तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि सोशल मीडिया पर लोग 'जस्टिस फॉर विक्टिम' की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस महकमा इस घटना पर कोई निष्पक्ष और सख्त कदम उठाता है या एक बार फिर न्याय की उम्मीद अधूरी रह जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह