Lucknow Traffic Racer Mobile : लखनऊ कमिश्नरेट में लगातार हो रहे विस्तार और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को देखते हुए, आज 42 नई रेसर मोबाइल का शुभारंभ किया गया। लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर ने आज सुबह 11ः00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ से इन रेसर मोबाइलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह पहल शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों, स्थलों और मार्गों पर यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्गों पर इन रेसर मोबाइलों को संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) एवं अन्य यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस आयुक्त ने रेसर मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लोगों से कुशल व्यवहार करने क मंत्र दिया। इसके साथ ही अनुशासन में रहते हुए त्वरित कार्यवाही और बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने जोर देकर कहा कि ये रेसर मोबाइल शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इन रेसर मोबाइलों को आधुनिक यातायात उपकरणों से लैस किया गया है। इनमें बॉडी वार्न कैमरा, लाउड हेलर, मोबाइल फोन, ब्रीथ एनालाइजर और अन्य यातायात व्यवस्था संबंधी उपकरण शामिल हैं। यह आधुनिक उपकरण पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करेंगे और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
यह कदम लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शहरवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन का अनुभव मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
धूमधाम से निकली महाकाली की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बड़ा ऐलानः 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 1000 करोड़ का बजट मंजूर
UP: दो लड़कों की हत्या के बाद किसान ने परिवार संग लगाई आग, छह लोगों की मौत
मां दुर्गा देवी का पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
दशहरा मेला में वाहनों का रूट डायवर्जन, अभी जान लीजिए कैसी रहेगी व्यवस्था
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरिवा में सीडीओ ने किया कन्या पूजन
छात्र-छात्राओं ने चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन, 2 अक्टूबर तक होगा आयोजन
सांसद आनन्द गोंड ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
लकड़ी लेने जंगल गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, महिला यू-ट्यूबर सहित आरोपी गिरफ्तार
चुनाव आयोग और भाजपा का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरा: अभिषेक सिंह राणा
यूपी में दिवाली पर पराग के नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी, मंत्री ने जारी किए निर्देश
राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यसमिति की बैठक, सदस्यता अभियान पर जोर