Lucknow Traffic Racer Mobile : लखनऊ कमिश्नरेट में लगातार हो रहे विस्तार और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को देखते हुए, आज 42 नई रेसर मोबाइल का शुभारंभ किया गया। लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर ने आज सुबह 11ः00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ से इन रेसर मोबाइलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह पहल शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों, स्थलों और मार्गों पर यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्गों पर इन रेसर मोबाइलों को संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) एवं अन्य यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस आयुक्त ने रेसर मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लोगों से कुशल व्यवहार करने क मंत्र दिया। इसके साथ ही अनुशासन में रहते हुए त्वरित कार्यवाही और बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने जोर देकर कहा कि ये रेसर मोबाइल शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इन रेसर मोबाइलों को आधुनिक यातायात उपकरणों से लैस किया गया है। इनमें बॉडी वार्न कैमरा, लाउड हेलर, मोबाइल फोन, ब्रीथ एनालाइजर और अन्य यातायात व्यवस्था संबंधी उपकरण शामिल हैं। यह आधुनिक उपकरण पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करेंगे और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
यह कदम लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शहरवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन का अनुभव मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा