Lucknow Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार (11 अक्टूबर) को बंथरा थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी बहन के घर जा रही थी तभी दरिंदों ने उसका अपहरण कर बगीचे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बंथरा इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी इलाके के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बड़ी बहन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रा ने अपनी बहन से मिलने के लिए निकली थी। रास्ते में उसने अपने एक परिचित युवक को साथ चलने के लिए बुलाया। दोनों बाइक से बाने-मोहन रोड स्थित हरौनी पेट्रोल पंप पहुंचे और पास के एक आम के बाग में रुककर बात कर रहे थे।
इसी बीच, पांच युवक वहां पहुंचे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा और उसके दोस्त ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने छात्रा के दोस्त की बेरहमी से पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रा को बेरहमी से पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद सदमे में आई छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने जीजा को फोन पर पूरी घटना बताई। पीड़िता का जीजा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और उसे सीधे हरौनी थाने ले गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत नामजद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस ने चंद घंटों में ही संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके बाद रविवार सुबह जब बंथरा पुलिस टीम मुख्य आरोपी की तलाश में हरौनी इलाके में दबिश दे रही थी, तभी आरोपी ने भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के आलाधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश