Lucknow Sheep Mass Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगभग 170 भेड़ों की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत से दहशत फैल गई है। सोमवार को मड़ियांव इलाके में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बड़ी संख्या में भेड़ों की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है, जिससे जानवरों के साथ क्रूरता या लापरवाही का शक पैदा हो रहा है। इस रूह कंपा देने वाली खबर से न केवल पशु प्रेमियों बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही हर मरी हुई भेड़ के लिए 10,000 रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की है।
भेड़ों के मालिकों का आरोप है कि 25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह के दौरान फेंका गया खाना खाने के बाद उनकी भेड़ों की मौत हो गई। उनका दावा है कि खाना खेत में फेंका गया था, जिसे भेड़ों ने खा लिया, और फिर एक के बाद एक भेड़ें मरने लगीं। खेत में चारों ओर भेड़ों के शव बिखरे पड़े हैं। ये सभी भेड़ें फतेहपुर जिले के चार लोगों की थीं: विजय पाल, प्रदीप कुमार, अजय पाल और शिवरतन। वे कुछ दिन पहले चराने के लिए लखनऊ इलाके में आए थे। भेड़ों के मालिक लगभग 170 भेड़ों की मौत का दावा कर रहे हैं।
लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, 71 भेड़ों की मौत हो गई है, और लगभग 70 बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि भेड़ों की मौत जहरीली चीज खाने से हुई है। अब सवाल यह है कि भेड़ों की मौत जहरीला खाना खाने से हुआ या फिर किसी की साजिस है ? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इस मामले में मड़ियांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुबग्गा इलाके में भेड़ों की मौत का संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही प्रति भेड़ 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। इसके अनुसार, पीड़ितों को कुल 17 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सीएम के कड़े रुख के बाद, मरियावां पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और अब वे बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई