लखनऊ: राजधानी के पॉश इलाके विक्रमादित्य मार्ग स्थित राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। संजय सेठ और उनकी पत्नी लीना सेठ के घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-हीरे के कीमती गहनों की चोरी हो गई है। चोरी का शक घर में काम करने वाले चार नौकरों पर जताया गया है। गौतमपल्ली कोतवाली में सांसद के सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, संजय सेठ और उनकी पत्नी लीना सेठ विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। लीना सेठ शालीमार कॉर्प लिमिटेड की निदेशक भी हैं। राजेश कुमार सिंह सुरक्षा अधिकारी के रूप में आवास की देखरेख करते हैं। उनके मुताबिक, एक अप्रैल की रात लगभग साढ़े आठ बजे जब वे घर पहुंचे, तो लीना सेठ ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। लीना सेठ ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वे शालीमार टाइटेनियम, विभूतिखंड, गोमती नगर स्थित ऑफिस गई थीं। देर शाम लौटने पर जब उन्होंने कमरा खोला, तो पाया कि आलमारी की दराज से 500-500 रुपये के नोटों की एक गड्डी तथा सोने और हीरे के जेवरात गायब थे।
दराज पर गहरे खरोंच के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी नुकीली वस्तु से दराज को जबरन खोला गया। चोरी गए गहनों को एक पोटली में संभालकर रखा गया था, जो अब गायब है। खास बात यह भी है कि इससे पहले होली के दौरान भी इसी दराज से एक लाख रुपये नकद चोरी होने की घटना हो चुकी थी, लेकिन तब कोई ठोस शिकायत नहीं की गई थी। अब दोबारा हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौतमपल्ली पुलिस ने राजेश कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चारों नौकरों से पूछताछ की जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल