Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी (Kakori) थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार पाँच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ घायलों का केजीएमसी ट्रॉमा सेंटर और एक का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (UP 78 LN 1340) हरदोई से यात्रियों को लेकर लखनऊ आ रही थी। गुरुवार रात टिकैतगंज के बीटा नाला पुल के पास यह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े एक टैंकर को बचाने के चक्कर में बस चार-पांच बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हैं। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी विशाख जी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुँचे और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी विशाख जी ने डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी। एक राहगीर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान पीलीभीत जिले के बाबूराम,बदायूं के संजीव, मथुरा के नरदेव और लखनऊ के काकोरी निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान की जा रही है। जबकि हादसे में कई लोग घायल हुए जिनकी पहचान हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह