लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नाबालिग दलित बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह को गिरफ्तार किया गया।
यह मामला बीती 11 अक्टूबर को सामने आया था, जब बंथरा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
गुरुवार रात बंथरा पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम हरौनी चौकी के पास भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपी की पहचान हरौनी निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह के रूप में हुई, जो 25,000 का इनामिया बदमाश है। उसे तुरंत उपचार के लिए सरोजनीनगर स्थित सीएचसी ले जाया गया।
राजेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें चोरी और जुआ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले 12 अक्टूबर को इसी मामले में पुलिस ने अभियुक्त ललित कश्यप को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि उसी दिन मेराज नामक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया था। तीनों आरोपी हरौनी गांव के निवासी हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04