लखनऊः शहर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लखनऊ नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। जोन-1 के अंतर्गत राणा प्रताप मार्ग और नवल किशोर रोड पर हाल ही में कराए गए पैचवर्क कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। कुछ ही दिनों में सड़कें फिर से उखड़ गईं, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता किशोरी लाल की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मरम्मत कार्य में उपयोग की गई सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं थी। बारिश और सामान्य यातायात के दबाव में सड़कें दोबारा क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों ठेका फर्म, मैसर्स मुकेश एंटरप्राइजेज और मैसर्स ममता ट्रेडर्स पर 25,000-25,000 का जुर्माना लगाया गया। जबकि कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने पर जूनियर इंजीनियर प्रतिमा यादव का एक दिन का वेतन रोका गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे भी किसी ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। चीफ इंजीनियर महेश वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता है कि नागरिकों को टिकाऊ और सुरक्षित सड़कों की सुविधा मिले। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03