Lucknow Municipal Corporation : नगर निगम लखनऊ ने पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए एक विशेष लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा की निगरानी में प्रातः 6ः30 बजे से शुरू हुआ। अभियान का संचालन जोन-4 के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिनमें लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड और 1090 चौराहा प्रमुख थे। अभियान के दौरान निगम की प्रवर्तन टीम और डॉग कैचिंग स्क्वाड ने कई पालतू कुत्तों के मालिकों को बिना लाइसेंस के पाया और उनसे जुर्माना वसूला।
कई पालतू कुत्तों के मालिकों ने निगम की टीम को देखकर कुत्तों के साथ वहां से खिसकने ंकी कोशिश की। वहीं कुछ लोग अपने कुत्तों के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड पेश करते पाए गए। निगम ने इन मामलों में संबंधित मालिकों को नोटिस जारी करने की बात कही है।
Lucknow Municipal Corporation ने जानकारी देते हुए बताया कि पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस केवल तभी जारी किया जाता है जब कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन का शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट से या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में आवेदन करके भी प्राप्त किया जा सकता है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने के लिए लाइसेंस जरूर बनवाएं और कुत्ते को बाहर ले जाते समय मजबूत लीश का उपयोग करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई