लखनऊः वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर निगम लखनऊ द्वारा भवन स्वामियों को गृहकर पर दी जा रही 10 प्रतिशत की विशेष छूट की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाने हेतु अब केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। अनुमान है कि इन अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में भवनस्वामी गृहकर का भुगतान करेंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेशानुसार रविवार, 29 जून 2025 को भी गृहकर जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा कर जमा हो, इसलिए छुट्टी के दिन रविवार को भी नगर निगम के सभी जोनों में कैश काउंटर खोले जाएंगे।
इस क्रम में नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों एवं कैश काउंटरों को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम प्रशासन का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिक इस छूट का लाभ उठाएं और निर्धारित समयसीमा में अपना गृहकर जमा करें। इस निर्णय से जहां एक ओर भवनस्वामियों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि संभव होगी। साथ ही, सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस छूट योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि शहर के अधिकतम नागरिक समय पर गृहकर का भुगतान कर सकें। चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह ने बताया कि लखनऊ के सभी भवनस्वामी 30 जून 2025 तक गृहकर जमा कर 10 फीसदी छूट का लाभ उठाएं और नगर के विकास में सहभागी बनें।
शहर में भवनों का टैक्स तेजी से जमा हो रहा है। जहां कहीं भी पुराना टैक्स बाकी है, समझा-बुझाकर उनसे गृहकर लिया जा रहा है। कामर्शियल टैक्स भी तमाम विवादों को निपटाकर या सुलह कर जमा किया जा रहा है। पूर्व में रिकॉर्ड गृहकर जमा किया गया था। इस बार भी रिकॉर्ड बनेगा। इस धन को विकास कार्यां में खर्च किया जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि राजधानी लखनऊ का क्षेत्र विस्तार हो रहा है। इन नए इलाकों में नाली और सड़कों के अलावा तमाम जरूरतों के लिए धन की जरूरत है। लोगों से मिलने वाला धन विकास कार्यां में ही खर्च किया जाता है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हर शहरवासी गृहकर जमा करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह