लखनऊः शुक्रवार की सुबह शहर के विभिन्न इलाकों का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, वेंडिंग जोन के साथ ही जलनिकासी का हाल जाना। नगर आयुक्त गौरव कुमार आज 25 अप्रैल की सुबह 06ः15 बजे गोमतीनगर की सफाई व्यवस्था देख रहे थे। जोन चार के विरामखंड में नाले और नालियों से जलनिकासी को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
आज सुबह अपने निरीक्षण कार्यक्रम में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन को देखकर नगर आयुक्त गौरव ने कहा कि शहर में कूड़े के संग्रहण और ट्रांसफर प्रक्रिया को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर स्टेशन पर कार्य की गति और गुणवत्ता पर बराबर ध्यान दिया जाना चाहिए। मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर सुबह 06ः59 बजे पहुंचे और सेंटर में सुधार की जरूरत बताई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित वेंडिंग जोन के पास सड़क पर ठेले और खोमचे लगाने वाले व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने के लिए कहा।
हालांकि, उन्होंने वेंडिंग जोन की स्थिति को सही बताया। इसके बाद वह गोमतीनगर स्थित नगर निगम के केंद्रीय कार्यशाला पहुंचे और डीजल डलवाने आए वाहनों का रिकॉर्ड भी देखा। यहीं नगर निगम का नवीन मुख्यालय तैयार किया जा रहा है, इस संबंध में भी उन्होंने कई सवाल उठाए। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मनोज के अलावा कई और अधिकारी भी नगर आयुक्त के साथ मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह