Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक युवती और उसके सहयोगियों पर ब्लैकमेल, मारपीट, लूट-पाट और झूठे मुकदमें में फंसाने व धमकी देने का आरोप लगाया गया है। युवक ने पुलिस को बताया कि उससे रुपये और एक कार की मांग की जा रही है। पुलिस ने युवक द्वारा दिए गए बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
लखनऊ अर्जुनगंज के रहने वाले कुलदीप कुमार ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया है कि सितंबर 2024 में बलरामपुर की रहने वाली अंजली यादव किराये के मकान लेने के सिलसिले में उसके संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में जान-पहचान हुई। कुलदीप का आरोप है कि अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच अंजली ने कई बार उससे अलग-अलग कारण बताकर नगद और ऑनलाइन के माध्यम से रुपये लिए। अंजली ने व्हाट्सएप के माध्यम से मॉर्फ्ड फोटो भेजकर 15 फरवरी 2025 को उससे तीन लाख रुपये की मांग की।
कुलदीप ने बताया कि उसने रुपये देने से मना कर दिया, जिसके बाद युवती ने उस पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। उसकी लालच यही नहीं रुकी। इसके बाद उसने तीन लाख रुपये के साथ एक ग्रैंड विटारा कार की भी मांग करने लगी। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि युवती और उसके सहयोगी लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। 18 फरवरी को प्लासियो मॉल के पीछे युवती और उसके सहयोगियों ने कुलदीप के साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की। इसके साथ ही उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये और सोने की चेन भी छीन ली।
कुलदीप ने बताया कि उसने 18 फरवरी 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अपने साथ हुई घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई न होते देख, उसने 25 फरवरी को पुलिस आयुक्त को भी पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी, लेकिन इसके बावजूद भी जब उसे कोई कार्रवाई होते नहीं दिखी तो अंत में उसने न्यायालय की शरण ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
अन्य प्रमुख खबरें
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12