आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
खबर सार :-
कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। ये सभी लोग मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई कर रहे थे।
खबर विस्तार : -
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम कलगांव में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए कांकेर रेफर किया गया है।
बिजली की चपेट में आए थे आठ लोग
जानकारी के अनुसार ग्राम कलगांव में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 70 ग्रामीण कार्यस्थल पर मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए कई मजदूर पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। बिजली गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे में संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और मनराज पटेल की मौत हो गई। मृतक मनराज पटेल ग्राम कलगांव के उपसरपंच थे। तीनों मृतक गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का इलाज जारी
अंतागढ़ पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुई पांच महिलाओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें से एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।
यह भी पढ़ेंः-Begusarai Road Accident: बेगूसराय हादसे में एक साथ 3 थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑपरेशन मुस्कान: लखनऊ पुलिस ने 10 महीने से लापता किशोर को हरियाणा से किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
2026-07-28
-
हिमाचल के 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पांवटा साहिब में सभी स्कूल बंद
2026-07-28
-
CM मोहन यादव ने दी 3,300 करोड़ की सौगात, MP में 83 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार रुपये
2026-07-27
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26
-
गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
2026-07-26