साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
खबर सार :-
साइबर अपराध पर सख्त एक्शन लेने वाले एसएसपी और आईपीएस अधिकारी को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधिकारियों की इस उपलब्धि को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबर विस्तार : -
झांसी: जनपद में अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के चलते झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ झांसी की जनता में भी खुशी का माहौल है।
अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान
झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को सराहा जा रहा है। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

साइबर अपराधियों पर सख्त नजर
इस सम्मान के पीछे थाना प्रेमनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रेमनगर पुलिस ने हाल ही में एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग आधारित संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त आठ मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, चेक बुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।
जांच के दौरान डिजिटल उपकरणों से साइबर फ्रॉड, बैंक खातों के दुरुपयोग, यूपीआई लेनदेन, फर्जी आईडी निर्माण, नेट बैंकिंग संचालन तथा यूएसडीटी लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी मिले थे। इन साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की थी।
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए आईपीएस अरीबा नोमान को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए थाना प्रेमनगर में तैनात उपनिरीक्षक रविकांत शुक्ला की सराहना करते हुए उन्हें 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06