Sitapur Road Accident: बहराइच में स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर दो लोगों की मौत, मीरगंज में भी कार टक्कर से दो बाइक सवार की मौत

खबर सार :-
बहराइच में स्कार्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में सीतापुर निवासी दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Sitapur Road Accident: बहराइच में स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर दो लोगों की मौत, मीरगंज में भी कार टक्कर से दो बाइक सवार की मौत
खबर विस्तार : -

Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एक स्कार्पियो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का महौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Sitapur Road Accident: बहराइच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बहराइच सड़क हादसे में मारे गए दोनों लोगों की पहचान सीतापुर जनपद के थानगांव क्षेत्र स्थित खरपत्तू पुरवा गांव के रहने वाले नारायण जिनकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है और उनके साथ मंगरु जिनकी उम्र 35 वर्ष  के रुप में हुई है। शुक्रवार की दोपहर दोनों किसी निजी काम से बहराइच जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे के समय वे हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द के पास पहुंचे ही थे कि, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो (UP 32 NT 6789) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से दूर जा गिरे।  

Sitapur Road Accident: अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र रामपुरवा भेज दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा बहराइच-लखनऊ हाईवे पर दो कारों और एक बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीरगंज बसैया का है। 

Sitapur Road Accident: बहराइच के मीरगंज में हादसा

हाईवे पर आर्टिगा कार ने सामने से आ रही ईको कार और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा इतना भीषण था कि इको कार टक्कर के बाद हाईवे पर ही पलट गई और दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। घटना स्थल पर मौजूद आस-पास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की गंभीर स्थिति देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ेंMussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत

अन्य प्रमुख खबरें