Vender Suicide case: सिपाही ने मारा थप्पड़ तो वेंडर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, खुर्जा जंक्शन पर बड़ा हादसा
खबर सार :-
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कैंटीन संचालक अमरदीप की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Vender Suicide case: खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात एक व्यक्ति और अमरदीप के बीच लेन-देन को लेकर बहस हो गया, जिसके बाद दूसरा व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। इसके बाद उसने जीआरपी सिपाही से शिकायत करते हुए कहा कि वेंडर पानी देने से मना कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। अमरदीप ने पूछा की कितनी पानी की बोतल चाहिए। इस बात पर सिपाही ने नाराज होकर थप्पड़ मार दिया और कहा तुम्हारी औकात दिखाते हैं। इस बात से नाराज होकर अमरदीप ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Vender Suicide case: गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने हादसा
खुर्जा जंक्शन के सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गुरुवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर-3 पर चौकी के सामने 3 लोग खड़े होकर कुछ बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान एक युवक अमरदीप तेजी से ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ता है। दूसरा युवक उसे बचाने के लिए दौड़कर उसे ट्रैक से खींचने की कोशिश करता है, लेकिन अमरदीप उसका हाथ छुड़ाकर सामने से आती हुई गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद जाता है, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Vender Suicide case: मामूली बात पर गाली-गलौज
मृतक अमरदीप कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के तेलियाबर गांव रहने वाला था। जो खुर्जा स्टेशन पर कैंटीन चलाता था। स्टेशन पर पानी बेचने वाले वेंडर सुरेश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ ट्रेन में पानी बेचकर लौटा था। इसी बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां आया और जीआरपी सिपाही सुनील के लिए पानी मांगनें लगा। सुरेश के मुताबिक उस समय अमरदीप दूसरी जगह गया हुआ था। इसलिए पानी देने में थोड़ी देरी हो रही थी, इस पर बुजुर्ग व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। जिसकी शिकायत उसने जीआरपी से की।
Vender Suicide case: सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप
सुरेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीआरपी सिपाही सुनील और अन्य पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो अमरदीप वहां मौजूद था। जब उसने पूछा की कितनी पानी की बोतल चाहिए तो इस पर सिपाही ने उसे थप्पड़ मारते हुए औकात दिखाने की बात की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सुरेश और उसके साथियों को पकड़कर स्टेशन परिसर में ले गए। जहां उनके कामकाज पर कार्रवाई करने के लिए धमकाया गया, इसके डर से कई वेंडर स्टेशन परिसर से दूर थे।
ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल को वर्ष 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्यः सीएम सुक्खू
2026-09-26
-
झारखंड में भारी बारिश, 26 सितंबर को राजधानी रांची के सभी स्कूल बंद
2026-09-25
-
मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 9.40 किलो सोना, कार्रवाई जारी
2026-09-25
-
ड्रग तस्करी पर शिकंजा! यूपी में बनेंगे ड्रग फ्री जोन
2026-09-25
-
हैदराबाद में निकला गणेश विसर्जन का जुलूस, 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात
2026-09-25
-
राजकोट में ड्रोन व एआई तकनीक से मच्छरों पर वार, 4,731 जगहें चिन्हित
2026-09-25
-
मध्य प्रदेश में फिर से दौड़ेगी सरकारी बस, 351 बसें होंगी संचालित
2026-09-25
-
मंदार हिल पर लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज
2026-09-25
-
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का अमित शाह करेंगे उद्घाटन
2026-09-25
-
यूपी ट्रेड शो में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों का होगा शानदार प्रदर्शन
2026-09-24
-
ओडिशा में भारी बारिश और भूस्खलन, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
2026-09-24
-
मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को किया जागरूक
2026-09-24
-
पितृपक्ष मेले के लिए गयाजी तैयार, देश-विदेश से आएंगे तीर्थयात्री
2026-09-24
-
शोध लेखन और कार्ययोजना पर हुआ मंथन, कार्यशाला का आयोजन
2026-09-24
-
अहमदाबाद में 5 रुपये में करें मेट्रो फीडर बसों में यात्रा, 2 रूट शुरू
2026-09-24