Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
खबर सार :-
कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके इस समय लखनऊ के इको गार्डन में मौजूद हैं, जहां वह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके गुरुवार देर रात लखनऊ पहुंचे थे। प्रशासन की तरफ से उन्हें इको गार्डन में शुक्रुवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी। दीपके ने ये आश्वसन दिया कि वो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखेंगें।
Cockroach Janata Party: इको गार्डन में टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके इको गार्डन में शुक्रवार की सुबह टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। दीपके गुरुवार की रात इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनका विमान रात करीब ढ़ाई बजे लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। हम कहीं से भी कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। केवल अपनी बातों को लोकतंत्र में रखना चाहते हैं, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है।
Cockroach Janata Party: 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर और 12 जून को पुणे में प्रदर्शन
दीपके ने बताया कि 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर और 12 जून को पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के द्वारा अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा मांगा था। ऐसा ही लखनऊ में भी किया जाएगा। उनके आने की खबर सुन पुलिस और खुफिया एजेंसिया सतर्क नजर आईं। शुक्रवार की सुबह से ही इको गार्डन में युवाओं का तांता लग गया है। प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से हो सके इसके लिए भारी पुलिस बल लाठियां, बुलेट प्रुफ जैकेट और हेलमेट के साथ तैनात हैं। कुछ युवकों ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां आने वाले लोग किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
Cockroach Janata Party: न्यायिक टिप्पणी के बाद प्रकाश में आया कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक न्यायिक टिप्पणी के बाद प्रकाश में आया था। दरअसल 15 मई को एक मामले की सुनवाई के समय भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई कार्यकर्ता बनाकर व्यवस्था पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के बाद अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर अकांउट बनाकर युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया था, कुछ ही समय में इस पार्टी से लाखों युवा जुड़ गए।
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26
-
गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
2026-07-26
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25
-
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे वाराणसी में संत की 650वीं जयंती अभियान का शुभारंभ
2026-07-25