Lucknow Lok Bandhu Hospital Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी के लखनऊ में सोमवार को रात्रि लोकबंधु अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भर्ती मरीजों को निकालकर दूसरो अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि घटना में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी इसके कारण का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि आशियाना स्थित सरकारी लोकबंधु अस्पताल में सोमवार करीब रात 9:30 बजे भीषण आग लग गई। आग दूसरे तल पर थी। सबसे पहले आईसीयू और फीमेल मेडिसिन वार्ड आग की जद में आए। दोनों वार्डों में 55 मरीज थे। जब तक मरीजो और तीमारदार कुछ समझ पाते तब आग विकराल रूप ले चुकी थी।
भयंकर आग देख वार्ड में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। डॉक्टर, स्टाफ और तीमारदारों ने मिलकर 250 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल में चारों तरफ धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने तक आग दूसरे वार्डों में भी फैल गई थी।
आग की लपटे देख हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। डॉक्टर, नर्स, अस्पताल के कर्मचारी और तीमारदार अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच अस्पताल के कर्मचारियों ने बिजली काट दी। इससे चारों तरफ अंधेरा फैल गया। फिर जेनरेटर की मदद से रोशनी कर आग बुझाई गई।
फिलहाल घटना में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। अस्पताल में भर्ती लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 200 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि मरीजों को बलरामपुर और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर मरीज हैं, उन्हें केजीएमयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल पुलिस पर्याप्त संख्या में पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी को बचा लिया गया है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) भी लगातार फोन करके अधिकारियों से जानकारी लेते रहे। सीएम योगी ने तुरंत अधिकारियों से बात की और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम