लखनऊ: राजधानी के कोतवाली महानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लासिक चौराहे पर स्थित ‘The Concept Head Quarters’ बिल्डिंग के ऊपर चल रहे ‘मल्टी फिट जिम’ के ऊपरी हिस्से में एक अवैध हुक्का बार का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इस हुक्का बार को लेकर न केवल स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायतें की हैं, बल्कि सूत्रों के अनुसार, यहां नाबालिग बच्चों को भी नशे की आदत में धकेला जा रहा है।
मामले की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा स्पष्ट रूप से ऐसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके इस हुक्का बार का संचालन बिना किसी रोकटोक के जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के समय यहां न केवल हुक्का, बल्कि शराब भी कुछ खास ग्राहकों को परोसी जाती है, और माहौल पूर्णतः असामाजिक हो जाता है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि इस गैरकानूनी गतिविधि को कुछ ‘जिम्मेदार’ लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिससे मालिक हर बार कार्रवाई से बच निकलता है। जब-जब स्थानीय लोगों या सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, तब-तब मामला या तो दबा दिया गया या कागज़ों में उलझा दिया गया।
अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा या एक बार फिर यह मामला नजरअंदाज़ कर दिया जाएगा? क्या लखनऊ में बढ़ते हुक्का बारों की श्रृंखला को तोड़ने के लिए कोई सख्त नीति अपनाई जाएगी? क्या नाबालिगों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण आयोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे?
राजधानी लखनऊ में जिस तरह से खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, वह न सिर्फ स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज के भविष्य के प्रति एक गहरी चिंता भी पैदा करता है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो यह समस्या विकराल रूप ले सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल