लखनऊः उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाने के उद्देश्य से लखनऊ रेजीडेंसी में भव्य लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया है। इस शो में लखनऊ की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाओं, स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और पारंपरिक खानपान का आकर्षक चित्रण किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस लाइट एंड साउंड शो के जरिए दर्शकों न केवल रेजीडेंसी के इतिहास से परिचित होंगे, बल्कि उन्हें उस समय के संघर्षों और साहसिक घटनाओं का अनुभव भी मिलेगा, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। यह शो हर शाम 6 बजे से आयोजित होगा, और कुछ दिनों तक पर्यटक इसका निःशुल्क आनंद ले सकेंगे। बाद में इसमें आंशिक शुल्क लिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शो का आनंद लें सकें।
मंत्री जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणादायक होगा, खासकर बच्चों के लिए यह एक ज्ञानवर्धक अनुभव भी साबित होगा। रेजीडेंसी की इमारतों पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोलियों और तोप के गोलों के निशान आज भी उस वीरता और बलिदान की कहानी बयां करते हैं, जिसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी थी। इस अभिनव पहल के माध्यम से पर्यटन विभाग ने न केवल रेजीडेंसी के इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है, बल्कि राज्य में सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को भी नया आयाम दिया है। यह शो इतिहास, संस्कृति और देशभक्ति को एक साथ प्रस्तुत कर नागरिकों के दिलों में गर्व और प्रेरणा का संचार करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह