लखनऊ : राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ की सर्विलांस सेल ने चोरी के मोबाइल फोन की बड़ी बरामदगी की है। जीआरपी लखनऊ की सर्विलांस टीम ने यूपी समेत दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य प्रांतों से 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के चोरी हुए 300 से ज्यादा मोबाइल फोन रेल यात्रियों को सौंपे हैं।
बीते दो वर्षों में चोरी हुए इन मोबाइल फोन की बरामदगी लखनऊ जीआरपी सर्विलांस सेल ने सिर्फ डेढ़ महीने में ही कर लिया। चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी की टीम कई राज्यों में गई और वहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से काम को अंजाम दिया। जीआरपी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन मोबाइल फोन की बरामदगी की गई।
इनमें चारबाग से 139, अयोध्या से 24, सुलतानपुर से 14, रायबरेली से 13, प्रतापगढ़ से 24, बाराबंकी से 20, अकबरपुर से 7, शाहजहांपुर से 7, हरदोई से 36, उन्नाव से 14, लखीमपुर से 5, पीलीभीत से 1, सीतापुर से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पश्चिम बंगाल के वर्धमान के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चोरी के मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे व्यक्ति को लखनऊ जीआरपी के पहुंचने की भनक लग गई। उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए जीआरपी की टीम ने तीन दिनों तक डेरा डाले रही। सर्विलांस की मदद से व्यक्ति तक पहुंचकर मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी की सर्विलांस टीम एसपी की निगरानी में यह काम करती है। लखनऊ क्षेत्र के तहत आने वाले 14 जनपदों में ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने की घटना की एफआइआर यात्री देश के किसी भी हिस्से में आनलाइन अथवा आफलाइन पंजीकृत करा सकते हैं।
मुकदमे के लखनऊ आने पर सर्विलांस टीम आइएमईआइ नंबर की मदद से मोबाइल फोन का इस्तेमाल शुरू होते ही उसका पता लगाना शुरू कर देते हैं। सभी जानकारी हासिल करने के बाद जीआरपी थानों पर तैनात सिपाहियों को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए देश के कई हिस्सों में भेजा जाता है। जिसके बाद सिपाही मोबाइल फोन बरामद कर उसे लखनऊ लाते हैं। यहां से जिन लोगों के फोन चोरी हुए हैं, उन तक फोन पहुंचाया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह